नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का भारत का फैसला पाकिस्तान को भारी पड़ने लगा है। पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। जल शक्ति मंत्रालय ने नियमानुसार पत्र को विदेश मंत्रालय को भेज दिया है, जो सिंधु जल समझौता के लिए अधिकृत मंत्रालय है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस पर पुनर्विचार का सवाल ही नहीं उठता है। गौरतलब है कि भारत अब तीन नदियों के पानी का अपने लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। इस पर तुरंत काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। बता दें कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकता है जिससे भारत का रुख स्पष्ट हो गया था...