गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद। म्यांमार में आए भूकंप के दौरान राहत और बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाली एनडीआरएफ की गाजियाबाद स्थित आठवीं बटालियन के 80 जवानों को सोमवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान जवानों को एनडीआरएफ अकादमी में आयोजित समारोह में मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद, एनडीआरएफ के महानिरीक्षक आईपीएस नरेंद्र सिंह बुंदेला शामिल हुए। 29 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन को गृह मंत्रालय से म्यांमार जाकर राहत अभियान चलाने का निर्देश मिले थे। जिसके बाद हिंडन हवाईहड्डे से 80 रेसक्यूर्स की टीम अकादमी के कमांडेंट पीके तिवारी के नेतृत्व में म्यांमार के लिए रवाना हुई थी। इस टीम में छह अधिकारी, 74 रेसक्यूर्...