आगरा, नवम्बर 21 -- आरपीएफ ने नन्हे फरिश्ते ऑपरेशन के तहत चार वर्ष में आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों व रेल परिसर में खतरे में पड़े 742 बच्चों को बचाया। इनमें 439 लड़के और 303 लड़कियां शामिल हैं। आरपीएफ कमांडेंट पी.राज मोहन ने बताया 2022 में 316 बच्चों को, 2023 में 147 बच्चों को, 2024 में 142 बच्चों को और अक्तूबर 2025 तक 137 बच्चों को बचाया गया। उन्होंने बताया ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते सिर्फ एक ऑपरेशन से कहीं अधिक है। यह उन हजारों बच्चों के लिए एक जीवन रेखा है, जो खुद को अनिश्चित परिस्थितियों में पाते हैं। आरपीएफ ने अपने प्रयासों से न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.