देवरिया, फरवरी 13 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लंगड़ा ऑपरेशन में रफ्तार के जख्मी होने व जेल जाने के बाद से गैंग के सदस्य 302 , 307 व 333 नाम से गैंग बना लिए हैं। जो उत्पात मचाने व दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। यह गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी है। स्थानीय पुलिस ने थाना मदनपुर सहयोगी ग्रुप पर उनकी तस्वीरें पोस्ट करते हुए मनबढ़ों को खुली चुनौती दिया है, हालांकि कार्रवाई के डर से कुछ एक मनबढ़ों के समर्पण करने की बात सामने आ रही है, जो चर्चा में है। हरनहीं गांव में भोर में की गई पुलिसिया कार्रवाई के बाद रफ्तार गैंग सुर्खियों में आया था। गैंग के गुर्गे मदनपुर, भलुअनी, सुरौली के अलावा जनपद के कई थानों के लिए सिरदर्द बन गए थे , पुलिस द्वारा चलाए गए लंगड़ा ऑपरेशन में रफ्तार के घायल होने व जेल जाने के बाद से ग...