एटा, दिसम्बर 22 -- जनता इंटर कॉलेज कस्बा पिलुआ में ऑपरेशन जागृति फेस पांच के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्राओं को युवाओं के बीच प्रेम संबंधों के चलते होने वाले पलायन तथा साइबर बुलीइंग जैसी गंभीर समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताई। इसमें नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी शामिल रही। कार्यक्रम सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान एसएसआई अनिल कुमार यादव, एसआई प्रवेश राणा, हेड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.