मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हार्निया और हाइड्रोसिल जैसे छोटे ऑपरेशनों के बाद मरीज को अब महज 40 मिनट में होश आ सकेगा। मरीजों पर एनेस्थीसिया का असर जल्द खत्म हो जाएगा। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज के फार्मा विभाग में हुए अध्ययन से इसकी राह खुली है। यह अध्ययन दो दवाओं के असर के अंतर पर किया गया है। फार्मा विभाग के डॉ. दिनेश साह के निर्देशन में डॉ. रजनीश ने मेडिकल कॉलेज में आए छोटे ऑपरेशन के 112 मरीजों पर यह अध्ययन किया है। डॉ. रजनीश ने बताया कि छोटे ऑपरेशन में एनेस्थीसिया के लिए अब तक थियोपेंटोन मॉलिक्यूल की दवा दी जाती रही है। इससे मरीजों को होश में आने में घंटेभर का समय लग जाता है। हमने थियोपेंटोन मॉलिक्यूल की ही दूसरी दवा प्रोपोफॉल 112 मरीजों को दी। इस दवा से मरीज लगभग 20 मिनट पहले होश में आ गए। थियोपेंटोन दवा से मरीजों...