मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- सड़क हादसे में टूटे पांव का निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद पीड़ित का पैर सड़ गया। अब पैर काटने की नौबत है। पीड़ित ने निजी अस्पताल के संचालक और डॉक्टर के खिलाफ अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित अहियापुर के शिवराहा चतुर्भुज गांव निवासी प्रसाद विपुल गौरव ने पुलिस को बताया है कि तीन नवंबर, 2025 की रात करीब आठ बजे वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। प्रारंभिक मरहम-पट्टी मेडिकल ओवरब्रिज के निकट एक हॉस्पिटल में हुई। वहां से रेफर कराकर दूसरे निजी अस्पताल में इलाज कराया। उसके पांव की हड्डी टूटकर बाहर निकल गई थी। जख्म ठीक होने के बाद पांव में स्टील लगानी थी। इसके लिए बखरी स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। वहां ऑपरेशन कर स्टील लगाया गया। ऑपरेशन के बाद से जख्म में संक्रमण बढ़ता चला गया। इससे उ...