आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- संजरपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाददाता। मेंहनगर कस्बा स्थित एक नर्सिंगहोम में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की रविवार रात मौत हो गई। परिजन सोमवार की सुबह शव लेकर सरायमीर थाने पहुंच गए। पति ने डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नर्सिंगहोम संचालक को गिरफ्तार कर लिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव निवासी 33 वर्षीय अनीता सोनकर पत्नी बिंदू सोनकर को पित्त की थैली में हुई पथरी के ऑपरेशन के लिए परिजनों ने 24 अक्तूबर को मेंहनगर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। अस्पताल संचालक ने किसी अन्य डॉक्टर को बुलाकर 25 अक्तूबर को अनीता का ऑपरेशन कराया का था। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद अनीता को अत्यधिक रक्तस्त्राव होने लगा। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। 26 अक्तूबर की देर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.