देवरिया, फरवरी 7 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा व उनकी संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 15008 में छूटा एक यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द किया। वाराणसी मंडल कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर 5 फरवरी को सलेमपुर में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल प्रवीण कुमार मिश्र ने गाड़ी संख्या 15008 के कोच एस-1 की बर्थ संख्या दो पर छूटे हरे रंग के बैग को बरामद कर आरपीएफ पोस्ट भटनी पर जमा कराया। बैग के मालिक अमित कुमार राय निवासी कुशीनगर ने आरपीएफ पोस्ट भटनी पहुंचकर आधार कार्ड व यात्रा टिकट प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वह 4 जनवरी को लखनऊ से गौरी बाजार तक यात्रा कर रहे थे। उतरते समय उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.