सीवान, जनवरी 21 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का खोया बैग बरामद कर इसे लौटाया गया। ट्रेन नंबर 15028 मौर्य एक्सप्रेस से महिला यात्रा कर रही थी और इसके साधारण कोच में इसका बैग खो गया था। इसके बाद सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से मिली सूचना के आधार पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल जगतपाल यादव ने ट्रेन की बोगी से पिट्ठू बैग बरामद कर पोस्ट पर सुरक्षित रखवा दिया। इधर यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के निसनियां पैकोली निवासी राजेश सिंह की पुत्री कुमारी सिमरन सिंह पोस्ट पर पहुंची और अपना बैग होने का दावा किया। जांच-पड़ताल व संतुष्टि के बाद कुमारी सिमरन सिंह को बैग सौंप दिया गया। बैग में इस्तेमाल किए गए कपड़े व 5 हजार रुपये नकद रखा गया था। महिला यात्री ने बैग व कपड़ों की अनुमानित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.