प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे ने वॉरियर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कौशाम्बी वॉरियर्स को 44 रन से पराजित किया। धूमनगंज स्थित पीएसी ग्राउंड पर रविवार को ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे ने 204 रन (अनुज शुक्ला 74, प्रेम कुमार 35, अमित 27, अर्पित केसरवानी 18, चितरंजन चौबे 12, मारुति नंदन त्रिपाठी एवं आलोक पटेल दो-दो और सूरज सिंह एक विकेट) बनाए। जवाब में कौशाम्बी वॉरियर्स 160 रन (करुणेश यादव 59, सौरभ त्रिपाठी 32, संदीप सोनकर 25, सूरज सिंह 12, महेंद्र गुप्ता चार और राजेश सिंह, मोहम्मद आदिल, मानिकचंद एवं अमित एक-एक विकेट) ही बना सकी। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौशाम्बी वॉरियर्स के कप्तान सुशील तिवारी, मैन ऑफ द टूर्नामेंट सूरज सिंह और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार रेलवे के महेंद्र गुप्ता चुने गए। मुख्...