बेगुसराय, फरवरी 12 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरमपुर में स्मार्ट क्लास व्यवस्था प्रारंभ है। विद्यालय में दो एलईडी टीवी लगाए गए हैं। ये वर्तमान में चालू स्थिति में हैं। दोनों एलईडी का रिमोट उपलब्ध है और सेटअप पिछले माह ही पूरा किया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुदर्शन कुमार ने बताया कि स्मार्ट क्लास की शुरुआत हाल ही में की गई है और कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। हालांकि स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए विभाग की ओर से किसी ऑपरेटर की बहाली नहीं की गई है। कक्षा 9 और 10 के लिए रोहित कुमार तथा कक्षा 11 और 12 के लिए कुंदन कुमारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मार्ट क्लास के एलईडी का संचालन मोबाइल के माध्यम से होता है। विभाग द्वारा सिम कार्ड उपलब्ध कराया गया है। लेकिन उसके रिचार्ज को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.