झांसी, दिसम्बर 15 -- मऊरानीपुर ब्लॉक में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑन लाइन अटेंडेंस का विरोध किया। उन्होंने कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया। सोमवार को खंड विकास कार्यालय मऊरानीपुर परिसर में ग्राम सचिवों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। धरना प्रदर्शन के उपरांत ग्राम पंचायत सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), विकास खंड मऊरानीपुर को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिन पहले दिए ज्ञापन के क्रम में ऑनलाइन उपस्थिति सहित मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों को सौंपे जाने का ग्राम सचिव लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उनकी कोई मांगें पूरी नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.