मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक में ऑनस्पॉट नामांकन के लिए 19 सितम्बर तक यूआईएस पोर्टल खुला रहेगा। स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ एडिट का विकल्प भी दिया गया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष ने सभी प्राचार्य से कहा है कि नामांकन के पूर्व छात्रों के सभी कागजात की जांच कर लें। जांच के बाद ही ऑनस्पॉट नामांकन लेना है। अगर दस्तावेज में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो नामांकन नहीं लिया जाएगा। 14 मई को नामांकन समिति के निर्णयानुसार सभी वर्ग और कोटि में जो निर्धारित नामांकन शुल्क तय किया गया है, वही लेना है। कॉलेज छात्रों से लिए गए शुल्क के कागजात वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.