किशनगंज, दिसम्बर 6 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में अनियमितता बरतना पांच शिक्षकों को महंगा पड़ा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) किशनगंज ने ठाकुरगंज प्रखंड के पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग द्वारा जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित शिक्षक 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्ट एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, वरना उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें कुमारी निशि सिंह (उ.म.वि. डेरामारी), कुमारी रोशनी देवी (उ.म.वि. डेरिया, ठाकुरगंज), ललित कुमार राम (नया प्राथ.वि. पश्चिम टोला सथबोलिया), कुमारी प्रियंका (उ.उ.वि. जंगलभीठा), ज्योति कुमारी (नया प्राथ.वि. हजारी) और गुलाफशा नाज (नया प्रा...