नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने एक बड़े ऑनलाइन स्टॉक मार्केट घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को दबोचा है। गिरोह ने भोले-भाले लोगों को झूठे मुनाफे की लालच के जाल में फंसाकर ठगी की। दिल्ली पुलिस ने जांच में पाया कि एक चीनी हैंडलर के इशारे पर इसे अंजाम दिया गया। घोटाले में लोगों से 47 लाख रुपये से अधिक की ठगी किए जाने की बात सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान साहिल यादव (25) और आर्यन (22) के रूप में हुई है। ये दोनों पटना के रहने वाले हैं। उन्हें जून में दर्ज की गई एक FIR की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। एक शिकायतकर्ता ने यह एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उसे धमकियों के जरिए 47.23 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को एक सोशल मीडिया ग्रुप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.