साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 'डिजिटल युग में मानवाधिकार' में अपना शोध पत्र 'आधुनिक एवं डिजिटल विश्व में मानवाधिकार' प्रस्तुत किया। अपने शोध पत्र के माध्यम से डॉ. अनिल कुमार ने मानवाधिकारों के विविध आयामों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डिजिटल अधिकारों की बढ़ती भूमिका, निजता संरक्षण, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने व्याख्यान में नागरिक एवं राजनीतिक अधिकारों की भी विस्तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग में डिजिटल साक्षरता और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया । मौके पर राजनीति विज्ञान व...