अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन सट्टा, गेमिंग, जुआ व अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। होली पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर बख्शा नहीं जाएगा। यह निर्देश मंगलवार को कमिश्नर संगीता सिंह व डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने मंडलीय बैठक में दिए। कमिश्नर ने आमजन एवं भोलेभाले लोगों की गाढ़ी कमाई को सट्टेबाजी से मुक्त रखने के उद्देश्य से कहा कि अभी वर्तमान में टी-20 क्रिकेट विश्वकप संचालित है। जिसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी की संभावना बनी रहती है। उन्होंने पुलिस एवं आईटी सेल को निर्देशित किया कि गैरकानूनी मोबाइल एप्स एवं वेबसाइट के माध्यम चलने वाली ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाएं और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.