बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- दो दिन से लापता है युवक, परिजनों ने जतायी आशंका बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के दो लाख 42 हजार रुपये के साथ एक युवक सोमवार से लापता है। युवक दीपनगर थाना क्षेत्र के वियावानी गांव निवासी सुरेश प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार है। वह मघड़ा गांव स्थित कंपनी के सेंटर में काम करता है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस रुपये गबन का मामला बता रही है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले सेंटर में चोरी का प्रयास हुआ था। इस वजह से वह रुपये लेकर घर चला आता था। सुबह रुपये लेकर जाता था। सोमवार की सुबह दो दिन का कलेक्शन, दो लाख 42 हजार रुपये लेकर सेंटर जाने के लिए निकला था। उसके बाद से वह गायब है। मुखिया प्रमोद यादव ने बताया कि मघड़ा मोड़ के पास सीसीटीवी फुटेज में झोला लेकर जाता दिख रहा है...