सहारनपुर, फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें ई-कॉमर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से ठोस नियामक कदम उठाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने बताया कि ऑनलाइन मार्केटिंग के विस्तार से स्थानीय बाजारों को भारी नुकसान हो रहा है और इससे लाखों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। यह स्थिति केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक असंतुलन भी पैदा कर रही है, क्योंकि छोटे व्यापारी रोजगार व्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से वाणिज्य मंत्रालय, डीपीआईआईटी, सीसीआई और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के बीच संयुक्त निगरानी तंत्र गठित करने की मांग की है। साथ ही पंजीकृत व्यापारियों के लिए आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा आग व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.