सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर विधायक राजीव गुम्बर को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से छोटे व मध्यम व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहे प्रतिकूल असर पर चिंता जताते हुए व्यापारी हितों के संरक्षण के लिए ठोस नीतियां बनाए जाने की मांग की गई। अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन चावला के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं तथा आग, त्रासदी जैसी आपदाओं की स्थिति में राहत राशि का प्रावधान किया जाए। अपेक्षा जताई कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ज्ञापन प्रधानमंत्री तक भेजा जाएगा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.