अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़। ऑनलाईन कारोबार के विरोध में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने सांसद सतीश गौतम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि ई-कॉमर्स के बढ़ते दखल से कस्बे व शहर के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। इससे कारोबारी परेशान हो रहे हैं। लाखों परिवारों की अजीविका प्रभावित हो रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश वार्ष्णेय ने कहा कि देश विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत तथा स्वदेशी व्यापार उद्योग के संरक्षण कदम उठाए गए। लेकिन वह नाकाफी हो रहे हैं। चौधरी मोहन सिंह, शिव स्वरूप, विष्णु वार्ष्णेय, काका वार्ष्णेय, मयंक बंसल, ललित अग्रवाल, भानू प्रकाश गुप्ता, हरी बाबू गुप्ता, लोकेश वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, अशोक मौजूद रहे। ...