मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- बीआरएबीयू के छात्रों को ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए फीस जमा करने पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की पहल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अतिरिक्त शुल्क को खत्म करने का आश्वासन दिया है। विश्वविद्यालय में नामांकन, परीक्षा फॉर्म भरने और अन्य शुल्कों के भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यम अनिवार्य है। इस प्रक्रिया में पेमेंट गेटवे शुल्क के रूप में 50 से 100 रुपये तक की अतिरिक्त कटौती हो रही थी। छात्रों ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाई थी। कुलपति ने कहा कि पेमेंट गेटवे पर अतिरिक्त शुल्क की शिकायत मिलते ही बैंकों के अधिकारियों से संपर्क किया गया। एसबीआई और पीएनबी ने एक भी पैसा अतिरिक्त नहीं लेने का आश्वासन दिया है। ऐसे में छात्र बेझिझक ऑनलाइन ...