लखनऊ, अक्टूबर 8 -- लखनऊ, संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग ने सोशल मीडिया एंड यूथ आइडेंटिटी: ए सोशियोलॉजिकल एक्सप्लोरेशन पर एक दिवसीय सिंपोजियम का आयोजन किया। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्रों को सुझाव दिया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल समय व्यर्थ करने के लिए नहीं बल्कि रचनात्मक संवाद, सृजनात्मकता और जागरूकता के लिए करें। केकेसी के प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्र ने डिजिटल मीडिया के समाजशास्त्रीय पहलुओं पर बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म युवा व्यक्तियों के लिए सशक्तिकरण के उपकरण होने के साथ मानसिक और सामाजिक चुनौतियों का स्रोत भी हैं। एलयू के पूर्व प्रोफेसर व प्रख्यात समाजशास्त्री प्रो. राजेश मिश्रा ने जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता व महत्वपूर्ण मीडिया साक्षरता की आवश्यकता पर बात की। इस दौरान युवा वार्ता सत्र में अंजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.