आगरा, जनवरी 1 -- जिले को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण प्रदेश में पहला स्थान मिला है। नए वर्ष 2026 की शुरुआत में जिला अग्रणी बना है। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए इसी तरह समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल सेवा पोर्टल है। जिस पर नागरिक आय, जाति, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के नेतृत्व में दिसंबर 2025 में जनपद कासगंज ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण में सुनियोजित व्यवस्था, निरंतर समीक्षा व निगरानी के माध्यम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि प्राप्त कुल आवेदनों में से ...