मुंगेर, दिसम्बर 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता । लखीसराय के शिक्षक विवेक राम का 5.83 लाख रुपया ऑनलाइन पैसा डबल करने के नाम पर साइबर ठग ने ठगी कर लिया। पीड़ित शिक्षक ने इस संबंध में साइबर थाना मुंगेर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि पीड़ित शिक्षक के लिखित आवेदन के आलोक में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। साइबर थाना में दिए आवेदन में शिक्षक ने बताया कि नवम्बर 2024 में वह व्हाटसएप ग्रुप में ऑनलाइन पैसा डबल करने के झांसा में फंसा। शुरूआत में उसने 25 हजार रुपया व्हाटसएप ग्रुप में चल रहे ऑन लाइन पैसा डबल करने में लगाया। जो एक महीना के बाद डबल होकर उसके खाता में आ गया। इसके बाद वह धीरे-धीरे 6 लाख रुपया ऑनलाइन में लगा दिया। अगस्त 25 के पहले तक उसके खाता में पैसा आता रहा। लेकिन अ...