गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर। शिवम सिंह देश में आयोजित होने वाली प्रमुख ऑनलाइन और कम्प्यूटर आधारित परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए अब साइबर कमांडो सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नीट, यूजी-पीजी, जेईई मेंस और जेईई एडवांस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के दौरान साइबर कमांडो सतर्क रहकर निगरानी करेंगे। इसका उद्देश्य परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी, साइबर अपराध और धांधली को रोकना है। उत्तर प्रदेश में 14 साइबर कमांडो हैं। गोरखपुर में जोन स्तर पर उपेंद्र सिंह ही साइबर कमांडो है जो अब इसकी निगरानी करेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सभी संबंधित एजेंसियों और परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं को पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान हैकिंग, सर्वर पर मालवेयर अटैक, पेपर लीक, फर्जी वेबसाइट, फिशिंग ल...