अमरोहा, मई 1 -- साइबर थाना पुलिस ने शुगर मिल कर्मचारी के व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर 12.60 लाख रुपये ट्रांसफर करने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक, लैपटॉप, स्वाइप मशीन व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी समेत दो ठगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मूलरूप से आंध्र प्रदेश निवासी वेंकट राम रेड्डी बछरायूं थाना क्षेत्र में संचालित वेव शुगर मिल में कर्मचारी हैं। बीती दो मार्च को उनके व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से लिंक आया। जैसे ही इस लिंक पर वेंकट राम रेड्डी ने क्लिक किया तो उनके बैंक खाते से 12.60 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए। मामले में पीड़ित चीनी मिल कर्मी ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.