लखनऊ, फरवरी 1 -- ऑनलाइन माध्यम से हाउस टैक्स और अन्य शुल्क जमा करने वालों को आने वाले दिनों में नगर निगम विशेष छूट देगा। डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहन देने के लिए यह छूट दो प्रतिशत तक दी जा सकती है। इसके लिए जल्द ही कार्यकारिणी और सदन में प्रस्ताव पास कराया जाएगा। 23 जनवरी को प्रमुख सचिव नगर विकास ने टैक्स की समीक्षा बैठक की थी। इसमें प्रमुख सचिव को टैक्स वसूली में लापरवाही, भ्रष्टाचार होने की जानकारी मिली थी। प्रमुख सचिव ने नगर निगम के दो कर्मचारियों को घूस लेते गिरफ्तार करने पर नाराजगी जताई और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। घूस रोकने के लिए शत प्रतिशत ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की व्यवस्था करने को कहा। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ अतिरिक्त छूट का प्रावधान भी करने को कहा। अब नगर निगम इसमें छूट देने की कवायद कर रहा है। निगम अफस...