रांची, मार्च 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पहली से सातवीं के रिपोर्ट कार्ड का फॉर्मेट स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने जारी कर दिया है। मूल्यांकन के बाद किस आधार पर ग्रेडिंग होगी और कैसे अंक दिये जाएंगे, इसकी जानकारी फॉर्मेट में दी गई है। झारखंड शैक्षिक अनुशंधान व प्रशिक्षण परिषद ने इसे जारी किया है। अंक के लिए सबसे बेहतर ए-1 दिया जाएगा, जबकि सबसे कम को ई-2 दिया जाएगा। सह शैक्षिक ग्रेडिंग भी पहली से आठवीं के बच्चों को दी जाएगी। स्कूलों को वार्षिक परीक्षा से पूर्व ली गई दो परीक्षाओं के अंक और ग्रेडिंग भी तैयार करनी होगी। साथ ही, सर्टिफिकेट में छात्र-छात्राओं और स्कूल की पूरी जानकारी रहेगी। ऑनलाइन रिपोर्ट कार्ड जारी करने का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जतायी है। संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि पहली से आठवीं के छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.