बस्ती, अक्टूबर 11 -- बस्ती। साइबर क्राइम थाने ने ऑनलाइन फ्राड के मामले में 26 लाख रुपये गंवाने वाले दो लोगों की तहरीर पर केस दर्ज किया। यह मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया। एक मामला कप्तानगंज थानाक्षेत्र का है तो दूसरा सोनहा थानाक्षेत्र से संबंधित है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। साइबर क्राइम थाने को दी तहरीर में नरेन्द्र देव शुक्ल निवासी महनुआ थाना सोनहा ने बताया कि वह अपने मोबाइल पर फेसबुक देख रहा था। अपनी फेसबुक आईडी पर एक एप दिखाई दिया, यह एप एक सर्वे का था। जिस पर सवाल जवाब का विकल्प दिया गया था। वह एप पर पूछे गए सभी सवालों का जवाब दे दिया। इसके बाद एप पर उसे विजेता घोषित कर दिया गया। उसके बाद इनाम की राशि देने के नाम पर उससे टैक्स का रुपया मांगा गया। इनाम की राशि पाने के लिए 21 लाख रुपये जमा कर दिया। यह रुपया यू...