वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसे युवक का खाता खाली हुआ तो उसने अपने अपहरण और फिरौती की झूठी कहानी गढ़ी। आजमगढ़ निवासी युवक के परेशान परिजन गुरुवार सुबह सिगरा थाने पहुंचे। मदद मांगी। सिगरा पुलिस ने पड़ताल की तो असलियत पता चली। युवक लोकेशन के आधार पर भुल्लनपुर से मिला। उसे परिजनों को सौंपा गया। आजमगढ़ के ऊंचहवा (तरवां) निवासी अमित चौहान अहमदाबाद में नौकरी करता है। वह ट्रेन से मंगलवार को वाराणसी के लिए निकला था। ट्रेन में ही रम्मी नामक ऑनलाइन गेम में वह 50 हजार रुपये हार गया। उसके खाते में महज 164 रुपये ही बचे। बुधवार शाम वह कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरा तो उसने अपने अपहरण की कहानी रची। भाभी को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है। छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये फिरौती मांगी जा रही है। उसने रुपये मंगाने...