लखनऊ, जनवरी 22 -- रमी कल्चर ऑनलाइन गेमिंग ऐप की लत से छुटकारा पाने के लिए खरगापुर के प्रमोद त्रिपाठी ने गोमतीनगर पुलिस से गुहार लगाई है। प्रमोद ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये हार कर कंगाल हो चुके हैं। लत छोड़ने के लिए उन्होंने खुद को ब्लॉक करने के लिए रमी कल्चर ऐप को तमाम मेल किए। इसके बाद भी उन्हें ब्लॉक नहीं किया। इससे वह फिर गेम खेलने लगते हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रमोद त्रिपाठी प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय सरकारी विभाग में सेवारत हैं। प्रमोद ने तहरीर दी कि उन्होंने रमी कल्चर ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर पत्नी के नाम से अकाउंट बनाया था। पत्नी की सहमति पर उनके डॉक्यूमेंट्स का उपयोग किया था। इसके बाद ऑनलाइन गेम खेलने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.