हरिद्वार, मार्च 8 -- हरिद्वार में इन दिनों ऑनलाइन चकरी गेम (कसिनो) की लत युवाओं को धीरे-धीरे कंगाल बना रही है। दस सालों में यह गेम करीब 55 करोड़ रुपये उत्तरी हरिद्वार से ले चुका है। इस गेम की लत में आए युवाओं ने पढ़ाई तो छोड़ ही दी अब कर्ज लेकर जीवन यापन करने की नौबत आ गई है। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस गेम संचालित करने वालों को पकड़ने में नाकाम रही है। साइबर पुलिस की इस गेम पर लगातार नजर है, लेकिन इस गेम को हरिद्वार में संचालित करने वाले मैनेजर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हरिद्वार के 10 हजार से अधिक युवा इसे खेल रहे हैं।चकरी गेम का संचालन दिल्ली से सट्टा किंग करता है, जिसको कई राज्यों की पुलिस भी तलाश रही है। मालामाल बनने के लालच में हरिद्वार के युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक इसकी लत में कमाई लुटा रहे हैं। कई लोगों के घर-दुकानें तक बिक चुके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.