पीलीभीत, जनवरी 6 -- पीलीभीत। पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच के दौरान ऑनलाइन गेमिंग एप खेलने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सामान बरामद किया है। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी अजय कुमार ने तीन दिन पूर्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उसके पुत्र विशेष कुमार ने आजम,अरबाज और अमन के साथ मिलकर उसकी बिना जानकारी के यूपीआई आईडी बनाकर छह लाख 41 हजार रुपए ऑनलाइन गेमिंग एप में लगा दिए थे। इसके अलावा दो लाख 59 हजार रुपए आपस में बांट लिए। इतना ही नहीं घर में रखी सोने की अंगूठी भी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ज...