रांची, अप्रैल 28 -- झारखंड हाई कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए उस शख्स की मौत की सजा बरकरार रखी है जिसने ऑनलाइन क्राइम थ्रिलर देखने के बाद अपनी पत्नी और बेटी समेत 4 लोगों की हत्या कर दी थी।चार लोगों की हत्या को भयानक और दुर्लभतम मानते हुए, जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने अपना फैसला सुनाया और 1 अप्रैल, 2023 को जमशेदपुर में फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश द्वारा दीपक कुमार को दी गई फांसी की सजा कंफर्म की। दीपक कुमार जमशेदपुर में रहता था और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी शादी वीणा देवी से हुई थी और उनकी दो बेटियां थीं। विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ ने बताया कि दीपक कुमार ने दो ओटीटी क्राइम थ्रिलर देखने के बाद पत्नी और बेटियों की हत्या कर दी। 12 अप्रैल 2021 को दीपक पहले पत्नी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.