लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ, संवाददाता। ऑनलाइन काम के नाम पर गुडंबा का एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुडंबा थाना क्षेत्र के प्रगति विहार कल्याणपुर निवासी अजीमुश्शान ने बताया कि 9 जून को श्रेया नाम की महिला ने व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए उनसे संपर्क कर ऑनलाइन काम देने का दावा किया। उसकी बातों में आकर अजीमुश्शान तैयार हो गए तो उसने टेलीग्राम ज्वाइन कराया। उसके जरिए 1600 रुपए इनवेस्ट कराए। इससे उन्हें 1100 का मुनाफा दिलाकर महिला जालसाज ने 96355 हजार का ट्रांजेक्शन करा लिया। उसके बाद वह सोशल साइटों से गायब हो गई और मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का शिकार होने पर अजीमुश्शान ने फौरन पुलिस व साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर सेल ने आरोपी महिला के खाते में करीब 36457 रुपये होल्ट करा दिए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.