मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के बार-बार निर्देश के बावजूद डॉक्टर ऑनलाइन इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आई है। इसको लेकर जिले के 58 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दिसंबर और जनवरी की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों से यह स्पष्टीकरण पूछा गया है। सीएस डॉ. अजय कुमार ने इन डॉक्टरों के प्रभारियों को पत्र भेजकर ऑनलाइन इलाज नहीं करने पर जवाब मांगा है। सीएस ने पत्र में कहा है कि डीएम की बैठक में डॉक्टरों के ऑनलाइन इलाज नहीं करने पर आपत्ति जताई गई है। सीएस ने सभी प्रभारियों को दो दिनों में इस पर जवाब मांगा है। सीएस ने पूछा है कि बार-बार ताकीद करने के बाद भी ऑनलाइन इलाज क्यों कम हो रहा है? जिले में सभी डॉक्टरों को ऑनलाइन इलाज करना है। इसको लेकर कई बार डॉक्टरों से श...