नई दिल्ली, मई 9 -- गूगल का लोकप्रिय जेमिनी AI टूल अब क्रोम ब्राउजर का हिस्सा बनाया जा रहा है और इसका सीधा फायदा यूजर्स को साइबर सुरक्षा के लिए मिलेगा। AI-पावर्ड डिफेंस गूगल क्रोम में देने के लिए इसमें Gemini Nano का इंटीग्रेशन किया जा रहा है। यह एक ऑन-डिवाइस लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जिसके साथ ऑनलाइन स्कैम्स पर लगाम लगाई जा सकेगी। कंपनी ने नए अपडेट की जानकारी गुरुवार को दी और बताया कि इस टेक्नोलॉजी का फायदा सबसे पहले डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म्स पर दिया जा रहा है और बाद में एंड्रॉयड डिवाइसेज में भी गूगल क्रोम को इसके साथ अपडेट किया जाएगा। गूगल ने बताया है कि क्रोम का इनहैंस्ड प्रोटेक्शन मोड अब सेफ ब्राउजिंग के साथ यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा लेयर देगा। यह भी पढ़ें- भारतीयों पर साइबर अटैक कर रहा है पाकिस्तान, अलर्ट रहने भर से एकदम सेफ रहेंगे आ...