धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, मुकेश सिंह सिंफर (केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान) के कई वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने संस्थान छोड़ने का मन बना लिया है। एनओसी के लिए लगभग 35 ने आवेदन दिया है। एनओसी मिलने के बाद ही संस्थान छोड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सिंफर में ऑनरेरियम बंद होने के कारण वैज्ञानिकों की आय कम हो गई है। इसलिए अन्य संस्थान में भविष्य तलाश रहे हैं। अंदरखाने सूचना है कि कुछ वैज्ञानिक आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफसर के रूप में योगदान करने वाले हैं, कुछ को माइनिंग कंपनियों से ऑफर है। वहीं कुछ वैज्ञानिक सीएसआईआर के अन्य लैब में जाने की तैयारी में हैं। कोयला सहित अन्य खनन क्षेत्र के लिए सिंफर उपयोगी संस्था है। सिंफर की तकनीक खनन कंपनियों के लिए अहम है। सिंफर सीएसआईआर का एक प्रमुख लैब है। सिंफर जैसी राष्ट्रीय महत्व की प्रयोगशाला स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.