रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कथित ऑडियो क्लिप वायरल मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा की तहरीर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक ठुकराल का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें ठुकराल ने उनके पति और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई। इसके अलावा उनके चरित्र को लेकर भी अपशब्द कहे गए। मामले की शिकायत एक साल पहले पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुईं। इसके बाद वह महिला आयोग भी गईं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उनका कहना ह...