मुंगेर, जून 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर-मुंगेर मुख्य पथ एनएच 80 पर मंगलवार की दोपहर नौवागढ़ी के समीप ऑटो से गिर कर सदर बाजार जमालपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी 65 वर्षीय तरूण प्रसाद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो लेकर चालक फरार हो गया। नौवागढ़ी बाजार के स्थानीय दुकानदार विजय कुमार ने घायल की पहचान के बाद दूसरी ऑटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया। सदर अस्पताल में इलाज के पश्चात चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यवसायी बरियारपुर से तगादा कर ऑटो से लौट रहे थे। जो ऑटो में चालक की साइड वाली सीट पर बैठे थे। नौवागढ़ी बाजार में किसी तरह तेज रफ्तार ऑटो से तरूण गुप्ता गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक ऑटो लेकर फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.