मैनपुरी, सितम्बर 21 -- ऑटो चालकों व चार पहिया वाहन चालकों की मनमानी के चलते नगर पंचायत तिराहे पर आए दिन जाम की समस्या बन रही है। वाहनों को आड़ा तिरछा खड़े करने यह समस्या बनती है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। नगरवासियों ने डीएम से कठोर कार्रवाई की मांग की। रविवार को नगर पंचायत तिराहे पर लंबा जाम लग गया। घंटों से लोग जाम में फंसकर अपना समय बर्बाद कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया यह जाम की समस्या रोजाना की हो गई है। चार पहिया वाहन चालक अपना वाहन कहीं भी खड़ा कर गायब हो जाते हैं। जिसके बाद ऑटो चालक यह समस्या और बढ़ा देते हैं। वह सवारियों के चक्कर में इस मार्ग पर लंबे जाम की समस्या को बढ़ावा देते हैं। बिना कुछ देखे अपना वाहन कहीं भी खड़ा कर देते हैं। सैफई अस्पताल मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी इस जाम में फंस जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.