कन्नौज, जनवरी 8 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। टैक्सी स्टैंड की मांग को लेकर नगर पालिका प्रदर्शन करने पहुंचे। ऑटो व ई रिक्शा चालकों की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने जाम लगाने का प्रयास करने पर उन्हें खदेड़ दिया। नगर के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग से कन्नौज की ओर संचालित करीब दो सौ से अधिक ऑटो संचालित हैं। ऑटो चालकों ने स्टैंड के लिए जगह की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया था। दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर तमाम ऑटो चालक अपने वाहनों को लेकर नगर पालिका पहुंचे और टैक्सी स्टैंड के लिए जगह की मांग की। ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें कस्बा के अंदर आने दिया जाए। यहां पर बात न बनने पर तमाम ऑटो चालक जीटी रोड तिराहा पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया। टीएसआई रविनंदन माथुर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। एसएसआई विनोद कश्यप भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पु...