कन्नौज, फरवरी 22 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-तेरा जाकेट मार्ग के रोहली मोड़ के पास 28 जनवरी को जरदोजी के कीमती लहंगा-चुनरी से लदे ऑटो की लूट के मामले में पुलिस को करीब 25 दिन बाद अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले का जल्द पर्दाफाश किया जा सकता है। संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सूत्रों का कहना है कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की आवाजाही से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। घटना के समय आसपास से गुजरने वाले वाहनों और मोबाइल लोकेशन की जांच में भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि लूटा गया लहंगा-चुनरी का माल खपाने के लिए बदमाशों ने पहले से ठिकाने तय कर रखे थे। पुलिस संभावित गोदामों, बाजारों और पुराने अपराधियों के संपर्कों की भी पड...