गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- लोनी। थाना अंकुर विहार स्थित एसएलएफ वेद विहार कालोनी में चारों ने घर के बाहर गली में खड़े ऑटो के दोनों पिछले पहिये चुरा लिये। चोर ऑटो को ईंट पर खड़ा करके चले गये। पीड़ित चालक ने मामले की शिकायत पुलिस से कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विनोद कुमार वेद विहार कालोनी में परिवार समेत रहते है। वह ऑटो चलाते है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिन पूर्व रात को ऑटो घर के बाहर गली में खड़ा था। देर रात चोरों ने ऑटो के पिछले दोनों पहिये चुरा लिए और ऑटो को ईंट पर खड़ा कर चले गये। मामले की जानकारी सुबह मिली। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं दूसरी ओर चोरों ने दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित डाकघर के पास से ई रिक्शा चुरा लिया। घटना के समय ई रिक्शा चालक पास बने शौचालय में गया था। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार...