मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों की बैठक रविवार को रौजा बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर हुआ। इसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श करते हुए रणनीति बनाई गई। साथ ही साथ अचानक ऑटो रिक्शा किराया में अप्रत्याशित वृद्धि होने पर आक्रोश जताया। उच्चाधिकारियों से अचानक ऑटो रिक्शा किराया में हुई वृद्धि को संज्ञान में लेते हुए ठोस कार्रवाई की मांग किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि अचानक ऑटो रिक्शा के किराया में वृद्धि कर दिया गया है, इससे आम जनता के साथ व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि अचानक किराया वृद्धि से स्कूल, कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं समेत सभी वर्ग के लोगों मे...