दुमका, मई 23 -- दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गुजीसिमल गांव के पास ऑटो में एक हाइवा ने धक्का मार दिया। धक्का लगने पर ऑटो में सवार 40 युवक पर गिर पड़ा। रोड में गिरने पर हाइवा का एक पहिया उसके उपर से गुजर गया। घटना में उक्त युवक का एक पैर चूर हो गया। परिजनों ने घायल नेमन मरांडी को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार की शाम में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक जामकांदर का निवासी था और वह शाम दुमका रेलवे स्टेशन अपनी पत्नी के साथ आ रहा था। इस दौरान दुर्घटना हो गई और उसकी मौत हो गई। ऑटो में सवार पत्नी एवं अन्य लोग सुरक्षित है। मृतक अपनी पत्नी के साथ बाहर मजदूरी करने के लिए बाहर जाने वाला था। इसी बीच दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए। नेमन मरांडी की मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब...