गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। ऑटो सवार बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला फरुखनगर क्षेत्र का है, जहां काम की तलाश में आए एक 22 वर्षीय युवक को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। ऑटो सवार तीन बदमाशों ने न केवल युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उससे नकदी लूटने के बाद जबरन डिजिटल माध्यम से हजारों रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि, अपराध शाखा फरुखनगर ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। काम की तलाश में आया था पीड़ित पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवक तीन फरवरी की रात करीब 10 बजे ताजनगर रेलवे स्टेशन के पास ऑटो के इंतजार में खड़ा था। उसे फरुखनगर के झज्जर गेट जाना था। तभी एक पीला ऑटो आया, जिसमें सवार युवकों ने उसे बैठा लिया। कुछ दूर चलते ही आरोपियों ने अपना असली रूप दिखा दिया। बदम...