पटना, फरवरी 25 -- ऑटो में यात्री बैठाने के विवाद में दो चालकों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें किसी काम से बाहर निकले चंदा गांव निवासी हरेराम यादव (32) को गोली लग गई। घटना अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव में सोमवार देर रात की है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को पटना रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुए हैं। ग्रामीणों ने तीन दर्जन से अधिक राउंड गोली चलने की बात कही है। अचानक गांव में गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, बख्तियारपुर ऑटो स्टैंड में चंदा निवासी फंटू यादव और बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर निवासी सत्येंद्र यादव के बीच ऑटो में पहले यात्री बैठाने को लेकर कहासुनी व गाली गलौज हुई। इसी बात को लेकर सोमवार देर रात में दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.